पाकिस्तान में भारत से सस्ता है सोना, 22 से 24 कैरेट तक के गोल्ड में बड़ा अंतर
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन है 16 आने सच। पाकिस्तान में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड भारत से काफी सस्ता है। आज भारत के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 141062 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 129213 रुपये। दोपहर 12 बजे यह रेट IBJA ने जारी किया है। ठीक इसी समय पाकिस्तान में 24 कैरेट सोने की कीमत इंडियन करेंसी में करीब 1,21,654 रुपये प्रति 10 ग्राम बैठती है और 22 कैरेट सोने की बात करें तो पाकिस्तान में इसकी कीमत भारतीय रुपये में करीब 1,11,516 रुपये प्रति 10 ग्राम है। द इकनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक पाकिस्तानी करेंसी में पाकिस्तान में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 413550 रुपये तोला है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 379088 पाकितानी रुपया प्रति तोला है। इस तरह भारत के मुकाबले पाकिस्तान में 24 कैरेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.