पाकिस्तान में भारतीय दूतावास के पास से हटाए गए खंभे, भारत ने भी चला दिया बुलडोजर; लिया बदला
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्ते हैं। इस बीच पाकिस्तान ने फिर कुछ ऐसा कर दिया जिससे भारत को 'जैस को तैसे' वाला जवाब देने पड़ा। नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बनी कुछ अनधिकृत संरचनाओं और अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये ढांचे पाकिस्तानी मिशन के वीजा सेक्शन के पास थे और हाई कमीशन के तय परिसर की सीमा के बाहर बने हुए थे। संबंधित एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए इन्हें साफ कर दिया। WION की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में हुई इस कार्रवाई को पाकिस्तान की ओर से इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर की गई हालिया कार्रवाई के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगे पार्किंग पोल हटा दिए थे। भारत और पाकिस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.