नई दिल्ली, फरवरी 7 -- India-Pakistan: भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि इस्लामाबाद की एक इमामबारगाह में हुए आत्मघाती बम धमाके में भारत का हाथ है। विदेश मंत्रालय ने इसे बेबुनियाद और बेतुका बताया। भारत ने कहा कि यह दुख की बात है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय अपनी ही बुराइयों के लिए दूसरों पर आरोप लगाकर खुद को धोखा दे रहा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ऐसे हर आरोप को खारिज करता है, जिसे उसने बेबुनियाद और बेकार बताया। भारत ने बम धमाके को निंदनीय बताया और जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा ''इस्लामाबाद मस्जिद में हुआ बम धमाका निंदनीय है और भारत इससे हुई जान-माल के नुकसान पर दुख जताता है। यह...