विशेष संवाददाता, अगस्त 9 -- पाकिस्तान में छपे भारतीय जाली नोट पश्चिम बंगाल के रास्ते देश में धड़ल्ले से सप्लाई किए जा रहे हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने इस नेटवर्क से जुड़े तस्कर अजीम खान और राजा उर्फ समीरुल को लखनऊ से गिरफ्तार किया। आरोपियों से 500 रुपये के 201 जाली नोट बरामद किए है। एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी कासगंज के ग्राम गणेशपुर के रहने वाले हैं। आशंका है कि भारतीय जाली मुद्रा का प्रयोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों व आतंकी नेटवर्क में भी किया जा रहा है, जिसे लेकर गहनता से छानबीन की जा रही है। एटीएस अधिकारियों के अनुसार जाली नोटों की सप्लाई बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल के मालदा में की जा रही है। मालदा में बैठे तस्कर एजेंटों के जरिए जाली नोटों की सप्लाई यूपी समेत अन्य राज्यों में कर...