नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- पाकिस्तान की जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने देश के हालात को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक गुलामी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, बल्कि उसका स्वरूप बदल गया है। वैश्विक संस्थाओं का प्रभाव अब भी पाकिस्तान की संप्रभुता पर बना हुआ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), विश्व बैंक और अन्य कर्जदाताओं पर पाकिस्तान की आर्थिक निर्भरता का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि देश की आर्थिक मजबूरियां उसकी नीतिगत स्वतंत्रता को प्रभावित करती हैं और पाकिस्तान को अपने संसाधनों व आर्थिक फैसलों पर अधिक नियंत्रण हासिल करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- अमेरिकी हमले के बीच ईरान में फ्यूल टैंकर ब्लास्ट, 11 लोगों की मौत, कई घायल JUI-F प्रमुख ने कहा कि चीन पाकिस्तान से खुश नहीं है ...