नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने खालसा साजना दिवस (वैसाखी) के अवसर पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को पासपोर्ट वितरित किए। डीएसजीएमसी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और परमजीत सिंह चंडोक ने मंगलवार को 409 श्रद्धालुओं को वीजा लगवाकर पासपोर्ट सौंपे। कमेटी ने कुल 451 पासपोर्ट पाकिस्तान दूतावास को भेजे थे, जिनमें से 409 को वीजा मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...