नई दिल्ली, मई 7 -- भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी आतंकी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने के मौके पर गुरुवार को सेना ने ये बात कही। सेना ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद न्यू नॉर्मल के तहत भारत आतंकी ठिकानों को तबाह करता रहेगा। डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ स्ट्रैटेजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए ये बात कही। घई ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स थे और पूरे ऑपरेशन में इनकी अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा बीते पांच दशक में भारत का ये सबसे मजबूत सैन्य मिशन था। ऑपरेशन सिंदूर का ये अंत नहीं है, ये सिर्फ शुरुआत है। भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद आतंकी ठिकाने पीछे चले गए हैं लेकिन दूर होने से दुश्मन सुरक्षित महूसस नहीं है क्योंकि वे से...