नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कथित तौर पर अगवा नाबालिग हिंदू लड़की को बरामद कर लिया गया। आरोप है कि लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम जमींदार से शादी करा दी गई थी। लड़की को लासबेला जिले के विंदर से बरामद किया गया। वह गुरुवार शाम अपने गृह नगर मीरपुरखास पहुंचीं। आरोप है कि पिछले महीने लड़की के घर के पास से हथियारबंद लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था।हिंदू समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद के अनुसार, लड़की को एक जमींदार के कब्जे से बरामद किया गया। संगठन के प्रमुख शिव काछी ने कहा कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि हम दिसंबर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसमें हम हिंदू लड़कियों और महिलाओं को शामिल कर...