शिमला, मई 20 -- हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शिमला पुलिस ने पंजाब के भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाके से हिमाचल तक पहुंच रहे चिट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले 22 वर्षीय आकाशदीप उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया है, जिसे जलालाबाद, जिला फाजिल्का से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर जिला भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ इलाका है और जांच में सामने आया है कि वहीं से चिट्टे की सप्लाई हिमाचल तक पहुंच रही थी। यह मामला पुलिस थाना सदर शिमला में 9 मई को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर निवासी 26 वर्षीय निशान सिंह और कपूरथला निवासी 23 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 10.300 ग्राम चिट्टा यानी हेरो...