जयपुर, अप्रैल 5 -- राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पार 12 किलो हेरोइन बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह हेरोइन सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 60 करोड़ रुपए आंकी गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और लगभग 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। माना जा रहा है कि इस हेरोइन की तस्करी राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पार से ड्रोन के जरिए की गई थी। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि अधिकारियों ने लगभग 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 60 करोड़ रुपए है। यह हेरोइन सीमा पार से ड्रोन के ज़रिए भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि पु...