नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- श्रीलंका में चक्रवात दित्वा से बाढ़ और भूस्खलन ने भयानक तबाही मचाई, जिसमें 334 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस संकट के बीच पाकिस्तान ने मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अपने विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत मांगी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारत ने 60 घंटे से अधिक देरी की, जिससे राहत उड़ान में बाधा आई। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के बयान को हास्यास्पद और झूठा प्रचार बताया है। यह भी पढ़ें- राहत सामग्री के नाम पर पाक ने श्रीलंका भेजा एक्सपायर सामान, अब डिलीट कर ली पोस्ट प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को अनुरोध मिला। मानवीय सहायता की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए भारत ने उसी दिन शाम 5:30 बजे अनुमति दे दी, जो प्...