नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है। आईएमएफ ने साफ-साफ कहा है कि 7 अरब डॉलर की मदद के इस कार्यक्रम को बरकरार रखने के लिए पाकिस्तान को संसद में 174 विधायी संशोधन पेश करने होंगे। पाकिस्तान के वित्त सचिव इमदादुल्लाह बोसल ने नेशनल असेंबली की वित्त और राजस्व संबंधी स्थायी समिति को सूचित किया कि IMF की शर्तों के तहत 174 संशोधनों को पारित कराया जाना है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन संशोधनों पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार पाकिस्तान की संसद के पास ही होगा। IMF की चौथी समीक्षा बैठक के दौरान पाकिस्तान के आर्थिक सुधारों का आकलन किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से कर प्रणाली में बड़े बदलावों की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही सरकारी खर्चे में कटौती पर भी ध्यान दिया जा रहा है। आईए...