नई दिल्ली, जुलाई 7 -- अमेरिका के पूर्व NSA यानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की जमकर आलोचना की है। इस दौरान उन्होंने भारत को जानबूझकर निशाना बनाने के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान और चीन पर टैरिफ नहीं लगाया गया। जबकि, भारत को निशाना बनाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके चलते अमेरिका और भारत के संबंधों पर असर पड़ा है। हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में बोल्टन ने कहा, 'मैं कहूंगा कि दुनिया में अंतरराष्ट्रीय कारोबार में चीन बड़ी समस्या है। इसके कई कारण हैं। लेकिन ट्रंप ने क्या किया कि अमेरिका के लगभग सभी व्यापारी साझेदारों के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है। जिसका कोई मतलब नहीं है।' इस दौरान उन्होंने खासतौर से भारत का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा, 'प्रतिबंधित रूसी तेल की खरीद...