नई दिल्ली, फरवरी 9 -- टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच पर काले बादल छाए हुए हैं। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर आईसीसी को लेटर लिखकर जानकारी नहीं दी है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि 15 फरवरी को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच होगा। टूर्नामेंट के सबसे बड़े IND vs PAK मैच को कराने के लिए आईसीसी भी हर संभव प्रयास कर रहा है। रविवार, 8 फरवरी को आईसीसी की पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ मीटिंग हुई जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी शामिल थे। पाकिस्तान ने भारत मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए अब आईसीसी के सामने तीन बड़ी डिमांड रख दी है। इनमें से एक डिमांड ऐसी है जिसके लिए भारत नहीं मानेगा। यह भी पढ़ें- क्या टी20 वर्ल्ड कप में हो...