नई दिल्ली, अगस्त 12 -- पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तबाही मचा दी है। उत्तरी वजीरिस्तान और बन्नू जिलों में सुरक्षा बलों ने 36 घंटे से अधिक समय तक चले खुफिया जानकारी पर आधारित बड़े ऑपरेशन में 62 आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह से शुरू हुए इस अभियान में चार प्रमुख कमांडरों सहित 52 आतंकवादी उत्तरी वजीरिस्तान में मारे गए, जबकि बुधवार को बन्नू में हुए अलग-अलग ऑपरेशनों में 10 आतंकवादी मारे गए और 16 घायल हो गए।मंगलवार सुबह शुरू हुआ था ऑपरेशन बताया गया कि ऑपरेशन का सबसे बड़ा हिस्सा उत्तरी वजीरिस्तान में मंगलवार सुबह शुरू हुआ। सुरक्षा बलों ने फितना अल-खवारिज के ऑपरेटिव्स को निशाना बनाने से पहले संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी रखी। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी घने पेड़ों के नीचे छिपकर बैठे थे। उन...