नई दिल्ली, अगस्त 26 -- ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान की तरफ से अमेरिका को लीक की गई होगी। पूर्व CDS अनिल चौहान ने ऐसी आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को लेकर द्विपक्षीय वार्ता हुई थी और इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी। उन्होंने हैरानी जताई है कि सबसे पहले अमेरिका ने कैसे इसका ऐलान कर दिया। मंगलवार को चौहान ने बीते साल हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि 29 अप्रैल को आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने का फैसला लिया गया था और इसके लिए उनपर कोई भी राजनीतिक दबाव नहीं था। खास बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने दोनों मुल्कों में सीजफायर कराए।पाकिस्तान से क्या हुई थी बात उन्होंने कहा, 'मैंने आपको बताया था कि उन्होंने ल...