नई दिल्ली, जुलाई 31 -- पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 40 लोगों की मौत पर भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच की मांग की है। भारत ने कहा कि इस प्रकरण में पाक ने स्वीकारा है कि वह भारत में खून बहाने के लिए मुजाहिदीन भेजता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्तार रंधीर जैसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस में कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग में पीओके में 40 से ज्यादा लोग मारे गए हैं तथा कई घायल हुए हैं। पीओके के मासूम लोगों के लिए पाकिस्तान की नफरत सामने आ गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इन लोगों को अपना दुश्मन बताया। इसके अलावा राजनीतिक मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक ने खुले तौर पर माना कि जिन मुजाहिदीन को पाकिस्तान सरकार ने ट्रेनिंग और हथियार दिए...