नई दिल्ली, फरवरी 7 -- पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड मैच से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई, जिस वजह से फैंस हैरान और परेशान है। आमतौर पर टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होती है जिसमें बड़े-बड़े कलाकार हिस्सा लेते हैं। बता दें, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगाज ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। कोलंबो में ओवरकास्ट कंडीशन के चलते पाकिस्तान ने पहले बॉलिंग चुनी है। यह भी पढ़ें- LIVE: टी20 वर्ल्ड कप का हुआ आगाज, नीदरलैंड की धमाकेदार शुरुआत; पाक का बुरा हालपाकिस्तान के मैच से पहले क्यों नहीं हुई ओपनिंग सेरेमनी? पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स मैच से पह...