तेल अवीव, मई 12 -- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स और 'बॉट फार्म्स' के जरिए अमेरिका और इजरायल के मजबूत रिश्तों को तोड़ने के लिए एक 'शैडो कैंपेन' यानी गुप्त अभियान चला रहा है।'टेक्सास का नागरिक' और पाकिस्तान का बेसमेंट 10 मई को सीबीएस न्यूज के '60 मिनट्स' ब्रॉडकास्ट को दिए एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने इस 'हिडन डिजिटल बैटलफील्ड' यानी छिपे हुए डिजिटल युद्ध के मैदान का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने युवा अमेरिकियों के बीच इजरायल के प्रति घटते समर्थन पर बात करते हुए एक सटीक उदाहरण दिया। नेतन्याहू ने कहा, "आपके पास एक टेक्स्ट मैसेज आता है, जिसमें लिखा होता है- 'मैं टेक्सास का एक पक्का निवासी हूं। मैंने हमेशा इजरायल का समर्थ...