नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- पाकिस्तान की तरफ से कराए गए सीजफायर के अगले ही दिन इजरायल ने लेबनान में कोहराम मचा दिया है। खबर है कि बेरूत में हुए इजरायली हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, घायलों की संख्या 1 हजार के पार पहुंच गई है। खास बात है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान में सीजफायर की शर्तों को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। एक ओर ईरान लेबनान में शांति की शर्त शामिल होने का दावा कर रहा है। वहीं, दोनों मुल्क लेबनान को बहार रखने की बात कर रहे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य बेरूत में बुधवार को हुए इजरायली हमलों में 254 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 1 हजार 165 अन्य लोग घायल हो गए थे। खबर है कि इजरायल ने घनी आबादी वाले कई आवासीय और कारोबारी क्षेत्रों पर हवाई हमले किए थे। बुधवार को ही पाकिस्तान और अमेरिका ने सीजफायर का ऐलान किया ...