इस्लामाबाद, अप्रैल 24 -- पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक (स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान) ने बताया है कि उसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का 3.45 अरब डॉलर का पूरा कर्ज चुका दिया है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि 23 अप्रैल को यूएई के अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट (ADFD) को 1 अरब डॉलर की अंतिम किस्त का भुगतान कर दिया गया है। इससे पहले पिछले सप्ताह UAE को 2.45 अरब डॉलर की राशि वापस की जा चुकी थी। इस तरह कुल 3.45 अरब डॉलर की जमा राशि UAE को पूरी तरह चुकता हो गई है। यह पैसा यूएई द्वारा पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक में 'स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज' (SAFE) डिपॉजिट के तौर पर रखा गया था। इस पर पाकिस्तान लगभग 6% ब्याज भी दे रहा था। पाकिस्तान के प्रवक्ता ने बताया कि जमा राशि की अवधि पूरी होने के बाद सभी पैसे यूएई को ट्रांसफर कर...