नई दिल्ली, मार्च 18 -- विवेक शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार पाकिस्तान खुद को दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामी देश कहता है। उसका झंडा, उसका नाम, उसकी सारी बातें इस्लाम से जुड़ी दिखाई देती हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है। यह देश मुसलमानों को ही मारता रहा है। सबसे ताजा उदाहरण अफगानिस्तान का है। पाकिस्तान ने 16 मार्च को काबुल के एक अस्पताल पर हवाई हमला किया। तालिबान सरकार का आरोप है कि इस हमले में 400 लोग मारे गए और 250 घायल हुए। हमला रमजान के महीने में हुआ, जब लोग रोजा रखकर नमाज पढ़ रहे थे। अस्पताल में ज्यादातर गरीब अफगान थे, जो नशे की लत से छुटकारा पाने आए थे। पाकिस्तान कहता है कि हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन तालिबान और अफगान मीडिया साफ-साफ कह रहे हैं कि यह नागरिक अस्पताल था। यहां सवाल यह है कि रमजान में अस्पताल पर हमला करना क्या इस्लाम सिखाता...