नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम ने एशिया कप खिताब के लिए भारत को दावेदार करार दिया लेकिन उन्होंने सुपर चार चरण में कम स्कोर के बावजूद बांग्लादेश पर जीत दर्ज करने वाली सलमान आगा की टीम से आत्मविश्वास और लय बरकरार रखने की उम्मीद जताई। पाकिस्तान ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों के मामूली लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर फाइनल का टिकट कटाया जहां उसका सामना भारत से होगा। वसीम अकरम ने मीडिया के चुनिंदा समूह से कहा, ''यह भारत बनाम पाकिस्तान का मैच है और मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी रविवार को भी प्रभावी रहेगी। इस मैच में भी निश्चित रूप से भारत जीत का दावेदार है।'' उन्होंने कहा, ''आप लोगों ने हालांकि देखा है, क्रिकेट प्रेमियों ने देखा है, मैंने देखा है कि इस प्रारूप में कुछ भी हो सकता है। एक अच्छी पारी, एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.