पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 से हुआ बाहर, हाईस्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका को 5 रनों से हराया
नई दिल्ली, फरवरी 28 -- पाकिस्तान ने शनिवार को टी20 विश्व कप सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 5 रनों से हराया। हालांकि इस जीत के बावजूद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। न्यूजीलैंड की टीम बेहतर रन रेट की मदद से अंतिम-4 में जगह बनाने में सफल रही है। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान और फखर जमां के बीच हुई शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे और कप्तान दसुन शनाका ने शाहीन अफरीदी के खिलाफ पहली गेंद पर चौका और फिर लगातार गेंदों पर तीन छक्के लगाकर मैच में श्रीलंका की वापसी कराई। हालांकि अंतिम दो गेंदों पर रन नहीं बना।पाकिस्तान टूर्नामेंट से हुआ बाहर पाकिस्तान को सेमीफाइनल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.