नई दिल्ली, मई 7 -- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी समय के बाद कुछ बड़े देशों के बीच ट्राई सीरीज यानी त्रिकोणीय श्रृंखला शुरू होने जा रही है। पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच इस साल के आखिर में वनडे ट्राई सीरीज खेली जा सकती है। पाकिस्तान, इग्लैंड और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ट्राई-नेशन सीरीज को लेकर लगभग एकमत हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी साल अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में इसका आयोजन हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए जगहें फाइनल की जा रही हैं, जिसके बाद शेड्यूल को संबंधित क्रिकेट बोर्ड के साथ शेयर किया जाएगा और आपसी सलाह के बाद एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी। इसके अलावा श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे के दौरान दो टेस्ट और तीन T20 मैच भी शेड्यूल किए जाने की संभावना है। पाकिस्तान इस त्रिकोणीय स...