नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- क्या पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मैच फिक्सिंग का जिन्न घुस गया है? इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कुछ फैसलों से सवाल उठ रहे हैं। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में पहला टेस्ट में पारी और 103 रनों से जीता जबकि लॉर्ड्स में दूसरा मैच 194 रनों से जीता। लगातार दो करारी शिकस्त के बाद पीसीबी ने सात खिलाड़ियों- मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर, सलमान अली आगा, अली उस्मान और खुर्रम शहजाद को स्वदेश वापस बुला लिया। बोर्ड ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को बर्खास्त कर दिया। पीसीबी ने कुछ खिलाड़ियों के फोन भी जब्त कर लिए थे। हालांकि, तब खिलाड़ियों के नाम सामने नहीं आए थे लेकिन अब दावा किया गया है कि यह रिजवान और इमाम थे।बदलाव की वजह सिर्फ खराब प्रदर्शन नहीं पीसीबी ने टीम में साइ...