पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, बाबर आजम को कप्तान बनाए जाने के कुछ ही दिन बाद फील्डिंग कोच का इस्तीफा
लाहौर, जुलाई 12 -- पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच शेन मैकडरमॉट ने एक साल तक काम करने के बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरे से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र ने बताया कि मैकडरमॉट टीम के साथ इन दौरों पर नहीं जाएंगे। बाबर आजम के टेस्ट कप्तान बनने के कुछ ही दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। पीसीबी ऑस्ट्रेलिया के इस कोच की जगह मंसूर अमजद को नियुक्त करने का इच्छुक है, जिन्होंने शाहीन (पाकिस्तान ए टीम) और अंडर-19 टीमों के साथ काम किया है। सूत्र ने कहा, ''मंसूर पाकिस्तान शाहीन और अंडर-19 टीम के क्षेत्ररक्षण कोच रहे हैं, उनके मैकडरमॉट की जगह लेने की संभावना है।'' पाकिस्तान सोमवार को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगा जहां उसे दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। टीम उसके बाद तीन टेस्ट मैचों के लिए इंग्लै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.