नई दिल्ली, मार्च 16 -- बांग्लादेश की वनडे टीम के ओपनर तंजीद हसन तमीम आखिरकार टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज डिसाइडर मैच में उन्होंने शतक जड़ा। बांग्लादेश की टीम को आखिरी वनडे मैच और सीरीज में जीत दिलाने में तंजीद ने अहम भूमिका निभाई। तंजीद ने एक लंबा छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पहला शतक था। यह एक ऐसा शॉट था, जिसने दिखाया था कि तंजीद को अगर उनके जोन में गेंद मिलेगी तो वह उसे बाउंड्री के पार भेजने में हिचकिचाएंगे नहीं। हालांकि, उनके जश्न में खुशी के साथ-साथ राहत की भी भावना दिखी। तंजीद की इस पारी ने न सिर्फ बांग्लादेश की सीरीज में जीत पक्की की, बल्कि उन आलोचकों को भी जवाब दिया, जिन्होंने ज्यादा अनुभवी सौम्य सरकार की जगह उनके सिलेक्शन पर सवाल उठाए थे। अक्टूबर में वेस्टइंडीज के ...