नई दिल्ली, मई 26 -- बीकानेर की तपती रेत, 42 डिग्री तापमान, सरहद पर सन्नाटा और सामने पाकिस्तान की सीमा. इसी माहौल के बीच मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उस पोस्ट पर पहुंचे, जिसका नाम भारत-पाक सीमा के इतिहास में खास जगह रखता है- सांचू पोस्ट। यह सिर्फ एक दौरा नहीं था, बल्कि सीमा सुरक्षा के नए दौर और पुराने सैन्य गौरव का संदेश भी माना गया। सुबह करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर से सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने उनका स्वागत किया। यहां शाह ने जवानों के साथ समय बिताया, सीमा की गतिविधियों की जानकारी ली और पारंपरिक नाश्ता भी किया।ऐतिहासिक पोस्ट से जुड़ी पुरानी कहानी, जिसे शाह ने फिर दोहराया प्रहरी सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि उनके मन में सांचू च...