नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- भारतीय टीम ने शनिवार को अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया। अविश्विसनीय जीत हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मिलकर जश्न मनाया और इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान से मिली पिछली हार का हिसाब भी चुकता किया। ग्रुप स्टेज में भारत से मुकाबला जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारत के युवा खिलाड़ियों को उकसाने के लिए तरह-तरह के इशारे किए थे लेकिन उस समय इस पर भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन खिताबी मुकाबला जीतने के बाद भारतीय युवाओं ने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए जमकर जश्न मनाया और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने भी खुलकर जीत की खुशी जाहिर की। हालांकि कईयों ने युवा क्रिकेटरों द्वारा मनाए गए जश्न को गलत बताया लेकिन बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने भ...