नई दिल्ली, फरवरी 16 -- भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कोलंबो एयरपोर्ट पर भारत वापस आने के लिए पहुंची। भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में जगह बना ली है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम कोलबों से अहमदाबाद पहुंचेगी, जहां टीम अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नीदरलैंड के खिलाफ भिड़ेगी। भारत और नीदरलैंड के बीच बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर अगले चरण में जगह बना ली है। भारत और श्रीलंका टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी कर रहे हैं और पाकिस्तान के सभी मुकाबले श्रीलंका में होने हैं, जिसके कारण भारतीय टीम कोलंबो पहुंची थी। भारत ने ईशान की 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी और तिलक वर्मा (25) के साथ उनकी दूसरे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.