पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 227 रन की बढ़त, श्रीलंका के तीन विकेट 74 रन पर गिरे, पूरी डे रिपोर्ट पढ़िए
रावलपिंडी, नवम्बर 18 -- श्रीलंका के शीर्षक्रम के बल्लेबाज एक बार फिर तेज आक्रमण का सामना नहीं कर सके और पाकिस्तान ने दूसरे और आखिरी टेस्ट में बुधवार को अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। पहली पारी में श्रीलंका की टीम 227 रन से पिछड़ गई थी और दूसरे दिन उसके दूसरी पारी के तीन विकेट 74 रन पर निकल गए। गाजी गोरी के पहले टेस्ट अर्धशतक और रजाउल्लाह के 32 गेंद में 42 रन की मदद से पाकिस्तान ने 325 रन बनाये। लाहिरू कुमारा ने पांच और असिता फर्नांडो ने तीन विकेट लिये। गोरी ने 54 रन बनाये जबकि रजाउल्लाह अर्धशतक से आठ रन से चूक गए। पाकिस्तान को आखिरी सत्र में झटका लगा जब तेज गेंदबाज साकिब खान पहले स्पैल में लाहिरू उदारा (सात) का विकेट लेने के बाद चोटिल होकर मैदान से चले गए । रजाउल्लाह ने दिनेश चांदीमल (0) को पगबाधा आउट किया । वहीं, आमिर जमाल ने कामिंदु मेंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.