नई दिल्ली, अगस्त 17 -- भारत के पड़ोसी बांग्लादेश के लोग पाकिस्तान के बारे में ज्यादा अच्छी राय रखते हैं। हाल ही में एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। खास बात है कि इसी सर्वे में यह भी पता चला है कि बड़ी संख्या में भारत और पाकिस्तान के लोग एक-दूसरे को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। वहीं, जवाब देने वाले अधिकांश भारतीय रूस को अपना सबसे बड़ा सहयोगी मानते हैं। अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च की ओर से सर्वे किया गया था। दक्षिण एशिया के चार देशों भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के वयस्कों के बीच किए गए इस सर्वेक्षण में अलग-अलग देशों में अलग-अलग रुझान सामने आए। श्रीलंका में बहुमत में यानी 79 प्रतिशत लोगों ने भारत के पक्ष में राय रखी है। इसके मुकाबले 42 प्रतिशत बांग्लादेशियों और केवल सात प्रतिशत पाकिस्तानियों ने भारत के प्रति सकारात्म...