बारामूला, अप्रैल 2 -- अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। अब जम्मू-कश्मीर सरकार राज्य में बिजली परियोजनाओं के काम में तेजी ला रही है। इसी रणनीति के तहत सरकार ने 120 साल पुराने ऐतिहासिक 'मोहरा पावर प्रोजेक्ट' को फिर से शुरू करने की घोषणा की है, जो 1990 के दशक से बंद पड़ा है।विधानसभा में मुख्यमंत्री की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास बिजली विभाग का भी प्रभार है। उन्होंने बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बताया कि 'जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' के निदेशक मंडल ने इस परियोजना को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 9 फरवरी को हुई एक बैठक में बोर्ड ने इस 10.5 मेगावाट क्षमता वाले प्लांट के नवीनीकरण, आधुनिकीकरण, अपग्रेडेशन और संचालन के लिए ए...