नई दिल्ली, फरवरी 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने टैरिफ का इस्तेमाल करके भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी व्यापक टैरिफ नीति को असंवैधानिक बताते हुए अदालत ने गलत फैसला सुनाया है। 6-3 के बहुमत से सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने की अनुमति नहीं देता। जस्टिस क्लेरेंस थॉमस, सैमुअल अलिटो और ब्रेट कवानॉ ने असहमति जताई। यह भी पढ़ें- मेरे पास बैकअप प्लान, सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ वाले फैसले पर क्या बोले ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा, 'टैरिफ ने मेरी ओर से सुलझाए गए 8 युद्धों में से 5 को खत्म किया, जिसमें भारत-पाकिस्तान का बड़ा युद्ध शामिल है जो ...