नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- जोधपुर में भारत और जापान की वायुसेनाएं ऐसा युद्धाभ्यास कर रही हैं, जिसका असर सिर्फ आसमान तक सीमित नहीं है। जापान के तीन F-2A फाइटर जेट जोधपुर एयरबेस पहुंच चुके हैं और भारतीय वायुसेना के Su-30MKI लड़ाकू विमानों के साथ जटिल एयर कॉम्बैट तकनीकों का अभ्यास कर रहे हैं। 9 सितंबर से शुरू हुआ 'वीर गार्जियन' युद्धाभ्यास 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों देशों के लड़ाकू विमान एयर-टु-एयर कॉम्बैट, डॉग फाइट, नाइट ऑपरेशन, मिशन प्लानिंग और मिड-एयर रिफ्यूलिंग जैसी तकनीकों का अभ्यास करेंगे। खास बात यह है कि जापान का F-2A अमेरिकी F-16 के आधार पर विकसित विमान है। ऐसे में भारतीय पायलटों के लिए इसके साथ अभ्यास को पाकिस्तान के F-16 जैसे विमानों से निपटने की तैयारी के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।जोधपुर में जापान के F-2A, सामने होंगे ...