नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक की अनूठी साइड आर्म ऐक्शन से की गई गेंदों का सामना करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक सरल सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि जब 'वह गेंद फेंकने से पहले रुके तो बस क्रीज से दूर हट जाएं।' तीस वर्षीय तारिक की रुक-रुक कर गेंदबाजी करने की शैली काफी चर्चा में है। उन्होंने अब तक केवल चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और प्रति ओवर छह रन से भी कम के इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए हैं। यह भी पढ़ें- पहले क्या किया है भूल जाओ...रोहित शर्मा की PAK से मैच से पहले भारत को चेतावनी भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मैच में वह प्रेमदासा स्टेडियम की धीमी पिच पर निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा, 'अगर गेंदबाज़ गेंद...