नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। पहले अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने पर पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात सामने आई और अब इस बयान पर राठौड़ की सफाई आ गई है। उन्होंने कहा है कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। राठौड़ के मुताबिक, उन्होंने यह बात भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में कही थी। अब सवाल यह है कि जिस बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हुई, उसकी सफाई में क्रिकेट का जिक्र कैसे आ गया?पहले कहा- अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ हैं मदन राठौड़ ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस द...