इस्लामाबाद, सितम्बर 9 -- अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़ते तनाव ने पाकिस्तान की कूटनीति को बाहुत ही मुश्किल स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने जियो न्यूज से बातचीत में साफ स्वीकार किया कि इस्लामाबाद इस समय एक नाजुक राजनयिक चुनौती का सामना कर रहा है। आसिफ ने कहा कि ईरान के साथ ऐतिहासिक और भौगोलिक निकटता तथा संघर्ष में शामिल खाड़ी देशों से भाईचारे के रिश्तों के बीच पाकिस्तान की स्थिति 'रस्सी पर चलने' जैसी हो गई है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान पश्चिम एशिया में युद्ध रोकने के लिए वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता की कोशिश करता रहा है। दोनों पक्षों से संपर्क साधने, फोन करने और बातचीत का माहौल बनाने के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। आसिफ के अनुसार, तनाव जारी रहने की स्थित...