वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 25 -- गाजियाबाद में पकड़े गए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गैंग में शामली के गांव बुटराड़ा का समीर भी शामिल है। गाजियाबाद पुलिस ने चार दिन पहले समीर को उठाया था। चौथे दिन उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। मजदूरी करने वाले समीर तीसरी तक पढ़ा है और उसके परिवार की माली हालत खराब है। 100 गज के कच्चे घर में समीर के पिता एवं चाचा, ताऊ समेत चार परिवार रहते हैं। शामली के बुटराडा गांव निवासी 22 वर्षीय समीर और उसका परिवार काफी गरीब है। समीर के पिता शहजाद ने बताया कि वह राजमिस्त्री है, उनके तीन बेटे हैं। समीर बीच का है। वह मजदूरी करता है, मेरे साथ ही काम पर जाता था, उसका दिमाग बहुत काम नहीं करता है। उसके अन्य दोनों भाई भी मजदूरी करते हैं। शहजाद का कहना है कि मकान में उसके शहजाद के परिवार के अलवा बड़े भाई जिनका इंतकाल हो चुका ह...