नई दिल्ली, मार्च 27 -- Iran-US War Updates: मिडिल ईस्ट में ईरान को लेकर बढ़ते संघर्ष के बीच ऊर्जा आपूर्ति पर खतरा मंडराने लगा है। इसे ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान ने खुद को अमेरिका और ईरान के बीच एक मध्यस्थ के रूप में पेश करने की कोशिश तेज कर दी है। पिछले एक सप्ताह में इस दिशा में पाकिस्तान की कूटनीतिक गतिविधियां काफी बढ़ी हैं, जिससे उसकी वैश्विक भूमिका को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने रविवार को सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। इसके अगले ही दिन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से संपर्क साधा और इस्लामाबाद को संभावित शांति वार्ता के लिए स्थल के रूप में पेश किया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने अमेरिका की ओर ...