नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल में इतिहास रचा। वह सीपीएल फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सीपीएल 2026 का फाइनल एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स और जमैका किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है। 21 सााल के माज सदाकत इस टूर्नामेंट में जमैका किंग्समेन की टीम का हिस्सा हैं। फाइनल में उन्होंने 114 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। यह उनका इस सीजन का दूसरा शतक है। सदाकत ने इससे पहले बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ 112 रनों की शतकीय पारी खेल अपनी टीम को क्वालीफायर-2 का टिकट दिलाया था। यह भी पढ़ें- AUS वनडे क्रिकेट के इतिहास में मात्र तीसरी बार, जोश इंग्लिस ने शतक जड़ किया कमाल सदाकत की इस पारी के दम पर जमैकी की टीम ने एंडीगुआ के सामने 171 रनों...