नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सोमवार रात एक बार फिर अपना पुराना राग अलापा है। ईरान संग बीते एक महीने से युद्ध लड़ने वाले ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा किया है। अपनी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने दो बार इस संघर्ष को रुकवाने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि भारत-पाक जंग रोककर ट्रंप ने 3 से 5 करोड़ लोगों की जानें बचाईं। गौरतलब है कि बीते साल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब बढ़ गया था, जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाक और पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से कायराना हमले हुए थे जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। ट्रंप इसी संघर्ष को सुलझाने क...