नई दिल्ली, मार्च 9 -- पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने भी सराहा भारत अब एक मजबूत प्रक्रिया आधारित क्रिकेट ढांचे का फायदा उठा रहा है। वे अब कितनी प्रतिभा तैयार कर रहे हैं, तो यह उनके मजबूत ढांचे की वजह से है। उनके पास बल्लेबाज, स्पिनर या तेज गेंदबाजों की कमी नहीं है और उनके युवा खिलाड़ी नतीजा हासिल करने के लिए खेलते हैं और उन्हें खेल की जानकारी है। जब किसी टीम के ड्रेसिंग रूम में जीतने की संस्कृति और मानसिकता बन जाती है तो इससे हमेशा खिताब जीतते हैं, यही वजह है कि भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी।-जावेद मियांदाद, पूर्व पाक बल्लेबाजभारत की जीत कोई हैरानी की बात नहीं क्योंकि उनके खिलाड़ी अब दबाव में खेलने के आदी हो गए हैं। जब आप नियमित तौर पर बड़ी प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंचते हैं तो खिलाड़ी भी जीतने के आदी हो जाते हैं। भारत...