पाकिस्तान के नाम दर्ज हो गया ये अनचाहा रिकॉर्ड, इंग्लैंड में बल्लेबाजों ने कटाई टीम की नाक
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- पाकिस्तान की टीम बुधवार 9 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में तीसरा टेस्ट मैच खेलने उतरी। पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए, जिसमें 3 खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद 7 बदलाव स्क्वॉड में हुए थे तो लग रहा था कि शायद पाकिस्तान की किस्मत पलट सकती है, लेकिन तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने खूब फजीहत कराई और एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी इस दौरान पाकिस्तान की टेस्ट टीम के नाम दर्ज हो गया। दरअसल, पाकिस्तान की टीम ने 133 रन ही पहली पारी में बनाए। पहले 5 विकेट 48 रन पर टीम ने गंवा दिए थे। यहां तक कि पहले सेशन में 84 रन पर ही 7 विकेट गिर गए थे। भला हो शऊद शकील का, जिन्होंने 43 रनों की पारी खेलकर थोड़ी सी लाज टीम की बचाई, अन्यथा टीम 100 रनों से पहले भी ढेर हो सकती थी। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.