लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को पाकिस्तान के लिए फंडिंग के मामले में पकड़े गए जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी मो. जफर के मोबाइल फोन व कुछ संदिग्ध खातों की पड़ताल में अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार तीन पाकिस्तानी नंबरों पर रकम ट्रांसफर किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। एटीएस जल्द आरोपी जफर से नए सिरे से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है。

पकड़ का विवरण एटीएस ने मूलरूप से बिहार के निवासी जफर को मेरठ से गिरफ्तार किया था। शुरुआती पड़ताल में उसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मदरसों में बड़ा नेटवर्क सामने आया था। क्रिप्टो करेंसी में रकम पाकिस्तान के नंबर पर ट्रांसफर किए जाने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद उसके विरुद्ध गहनता से पड़ताल शुरू की गई थी। मदरसों के माध्यम से वह चंदा जुटाकर जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े लोगो...