नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के डेरा इस्माइल शहर में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका सड़क किनारे बने पुलिस चैकप्वाइंट में हुआ है। इसमें 11 लोगों की जान चली गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक धमाके में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक आत्मघाती धमाका था। एक सुसाइड बॉम्बर ने विस्फोटक से भरी हुई गाड़ी ले जाकर पुलिस चैकप्वाइंट में घुसा दी। इससे वहां पर जोरदार धमाका हो गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया है। खबर अपडेट की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...