नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 में नेपाल पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद भारत का अगला मुकाबला 22 नवंबर को पाकिस्तान ए के खिलाफ है। यह इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होगा, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि उनके और टीम के लिए यह मैच एक अन्य मैच जैसा ही होगा। भारत ने टूर्नामेंट का आगाज नेपाल पर 306 रनों की ऐतिहासिक जीत के साथ किया है। कुमार कुशाग्र और कप्तान तिलक वर्मा के शतकों के दम पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 332 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए नेपाल की पूरी टीम मात्र 26 रनों पर ही सिमट गई। यह लिस्ट ए क्रिकेट का 5वां सबसे छोटा स्कोर है। वहीं भारत ने लिस्ट ए क्रिकेट में पहली बार 300 से अधिक रनों से कोई मैच जीता। IND vs NZ टेस्ट मैच लाइव स्कोर यहां...