नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 55 के स्कोर पर ही ढेर हो गई, इसके बाद भारत ने 8.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। हालांकि छोटे से लक्ष्य का पीछा करने के दौरान भारत ने तीन विकेट भी गंवाए। भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के प्रदर्शन से पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा खुश नहीं थी और इस वजह से उन्होंने कोच अमोल मजुमदार को बदलाव करने की सलाह दे दी। यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी फाइनल में चमके कप्तान ईशान किशन, पहले ही दिन जड़ दिया शतक भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तीन विकेट गंवाए। शेफाली वर्मा 6 गेंद में 12, स्मृति मंधाना 11 गेंद में 9 ...