लीड्स, जून 16 -- पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक पारी खेलकर खराब फॉर्म को अलविदा कहने वाली भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने कहा कि इस पारी से उन्हें महिला टी20 विश्व कप के बाकी मैचों से पहले आत्मविश्वास मिला है । घोष ने 17 गेंद में 34 रन बनाकर भारत को 170 रन तक पहुंचाया था । भारतीय टीम ने बर्मिंघम में रविवार को हुए मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हराया। यह भी पढ़ें- विश्व कप में पाकिस्तान को रौंदने के बाद अब भारत का लक्ष्य नीदरलैंड को हरानापाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी से आत्मविश्वास बढ़ा घोष ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले कहा ,'पाकिस्तान के खिलाफ उस पारी से मुझे काफी मदद मिली क्योंकि इससे मेरा आत्मविश्वास बढा।'' उन्होंने कहा कि अभ्यास मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ने से भी उनका मनोबल बढा है । उन्होंने कहा ,'' अभ्यास मैच से भी मे...